सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकित छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी

Edited by AMLESH PRASAD
Updated:
विज्ञापन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत जनवरी 2025 से जून 2025 के सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत जनवरी 2025 से जून 2025 के सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं. वोकेशनल व सर्टिफिकेट कोर्स के निदेशक प्रो अजीत कुमार तिवारी ने बताया कि गत माह 18 अगस्त को परीक्षा ली गयी थी. जल्द ही विश्वविद्यालय स्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनका सर्टिफिकेट वितरित किया जायेगा. इसकी रूपरेखा भी तैयार की जा रही है. जिन कॉलेजों में सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई होती है. उनके विभागाध्यक्ष, समन्वयक व प्राचार्य को भी इसकी जानकारी भेज दी गयी है. विदित हो कि छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत तीन घंटे की परीक्षा में कुल चार खंड से प्रश्न पूछे गये थे. हर खंड में तीन ऑब्जेक्टिव व दो लघु उत्तरीय प्रश्न शामिल थे. सर्टिफिकेट कोर्स में इन विषयों की हुई थी परीक्षा : सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत योग, ह्यूमन राइट्स, फूड टेक्नोलॉजी, कर्मकांड, इंडियन नॉलेज सिस्टम, टैली, फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी, वूमेन एंड जेंडर स्टडीज, सीआइटी तथा इंटरनेशनल रिलेशंस एंड डिप्लोमेसी में नामांकित छात्रों की परीक्षा हुई थी. विदित हो कि विश्वविद्यालय में पहली बार करीब 10 विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत नामांकन लिया गया. छह माह के कोर्स में जनवरी से जून के बीच कक्षाएं संचालित हुई.

उत्तीर्ण छात्रों को विश्वविद्यालय करायेगा इंटर्नशिप : सर्टिफिकेट कोर्स उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय स्तर पर इंटर्नशिप की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी. कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेयी के निर्देश पर विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट यूनिट सेल का गठन किया गया है. इसके माध्यम से सर्टिफिकेट कोर्स उतीर्ण करने के बाद छात्रों को विश्वविद्यालय स्तर पर इंटर्नशिप करायी जायेगी. इंटर्नशिप करने वाले छात्र-छात्राओं को कैंपस सलेक्शन का अवसर मिलेगा. हाल ही में कई प्रमुख कंपनियों द्वारा विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट कैंप लगाया गया. जिसमें छात्र-छात्राओं को बेहतर जॉब प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola