तालाब में नहाने के दौरान डूब रहे दोस्त के बचाने में छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन
तालाब में नहाने के दौरान डूब रहे दोस्त के बचाने में छात्र की मौत

patna news: दानापुर. शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवाला मोड़ स्थित तालाब में नहाने के दौरान डूब रहे दोस्त के बचाने में एक छात्र की डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

दानापुर. शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवाला मोड़ स्थित तालाब में नहाने के दौरान डूब रहे दोस्त के बचाने में एक छात्र की डूबने से मौत हो गयी. मृतक का पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवाला मोड़ निवासी अनिल साव के 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गयी. काफी प्रयास के बाद स्थानीय लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकाला गया. मृतक गोलू घनश्याम बालक विद्यालय खगौल में 9 वर्ग का छात्र था. मृतक के पिता अनिल साव ने बताया कि शनिवार की रात गोलू ने कहा कि मछली खाना है और रविवार की सुबह मछली खरीद कर घर पर उसकी मां बना रही थी. इसी दौरान करीब दस बजे अपने तीन-चार दोस्तों के साथ घर के समीप तालाब में नहाने चला गया और तालाब में गहरे पानी में उसका एक दोस्त डूबने लगा तो बचाने के दौरान गोलू डूब गया. अनिल ने बताया कि चार बेटों में सबसे छोटा गोलू था. मृतक के परिजनों से भाजपा नेता भाई सनोज यादव व मुखिया प्रतिनिधि सागर कुमार ने मुलाकात कर सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola