पंचायत सचिवों की हड़ताल से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनना ठप

Updated:
विज्ञापन
पंचायत सचिवों की हड़ताल से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनना ठप

SASARAM NEWS.डेहरी प्रखंड में पंचायत सचिवों की हड़ताल करीब एक माह से जारी है. इसके कारण पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो गया है.

विज्ञापन

एक माह से विकास कार्य प्रभावित, ग्रामीण परेशान

आइडी चेंज होते ही दो दिनों में शुरू होगा काम : बीडीओ

इंद्रपुरी

. डेहरी प्रखंड में पंचायत सचिवों की हड़ताल करीब एक माह से जारी है. इसके कारण पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो गया है. वहीं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम भी ठप पड़ गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.ग्रामीणों का कहना है कि अब तक पंचायत भवनों में वैकल्पिक पंचायत सचिव की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है. भैसहा पंचायत के बस्तीपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव के नहीं रहने से जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चे का आधार कार्ड बनवाकर स्कूल में जमा करना है, लेकिन कागजात किसे दें, यह समझ में नहीं आ रहा है. वहीं सरपंच प्रतिनिधि श्रवण गुप्ता ने बताया कि पंचायत सचिव के अभाव में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े सभी कार्य बाधित हैं. उन्होंने कहा कि एक माह तक काम लंबित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. एक माह के भीतर बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र पंचायत स्तर पर बन जाता है, लेकिन देरी होने पर नोटरी से शपथ पत्र बनवाने में ढाई से तीन सौ रुपये खर्च करने पड़ते हैं. गरीब परिवारों के लिए यह अतिरिक्त बोझ है.

जिलास्तर से वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है

इस संबंध में डेहरी बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं, जिसके कारण जिला स्तर से वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. दूसरे क्षेत्रों के पुराने पंचायत सचिवों को प्रतिनियुक्त किया गया है और उनका आइडी चेंज कराने की प्रक्रिया चल रही है.उन्होंने बताया कि आइडी चेंज होते ही एक-दो दिनों में काम फिर से शुरू हो जायेगा. फिलहाल एक पंचायत सचिव को 13 पंचायतों की जिम्मेदारी दी गयी है. बीडीओ ने कहा कि डेहरी में पुराने पंचायत सचिव उपलब्ध नहीं थे, जिसके कारण बीच में काम प्रभावित हुआ. जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए पंचायत सचिव का आइडी आवश्यक होता है, जिसे जिलास्तर पर स्वीकृति के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola