हर जिले में विशेषज्ञ हों तैनात, रांची सदर बने मॉडल : डॉ नेहा अरोड़ा

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
हर जिले में विशेषज्ञ हों तैनात, रांची सदर बने मॉडल : डॉ नेहा अरोड़ा

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की कार्यकारी निदेशक डॉ नेहा अरोड़ा ने अस्पतालों के लंबित दावों और नये अस्पतालों को सूचीबद्ध करने की सुस्त रफ्तार को लेकर नाराजगी जतायी है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की कार्यकारी निदेशक डॉ नेहा अरोड़ा ने अस्पतालों के लंबित दावों और नये अस्पतालों को सूचीबद्ध करने की सुस्त रफ्तार को लेकर नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि रांची सदर अस्पताल के आयुष्मान मॉडल को अपनाकर बेहतर नतीजे दिये जायें. विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर डॉ अरोड़ा ने निर्देश दिया कि अगर यह बाधा बन रही है तो अन्य जिला अस्पतालों में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति रांची सदर अस्पताल के तर्ज पर की जाये, ताकि मरीजों को योजना का संपूर्ण लाभ मिल सके और ज्यादा से ज्यादा केस ब्लॉक किये जा सकें.वह नामकुम स्थित सभागार में आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रही थीं. बैठक का उद्देश्य योजना की प्रगति की समीक्षा और जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों पर चर्चा करना था. बैठक के दौरान उन्होंने अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी और पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये. कई जिलों ने अपने क्षेत्र की विशेष समस्याएं भी सामने रखीं, जिनका तत्काल समाधान किया गया. डॉ अरोड़ा ने सभी जिलों को मासिक बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने को कहा, जिससे स्थानीय समस्याओं की पहचान और समाधान संभव हो सके. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी जिले में योजना से संबंधित कोई समस्या आती है तो उसे तत्काल राज्य स्तर पर सूचित किया जाये, ताकि समय रहते समाधान निकाला जा सके. बैठक में राज्य के सभी जिलों के कार्यक्रम समन्वयक, जसास के महाप्रबंधक प्रवीण चंद्र मिश्रा, डिलोइट, नेशनल इंश्योरेंस के प्रतिनिधियों के साथ ही फायर सेफ्टी और प्रदूषण नियंत्रण के नोडल पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola