Samastipur: मालगोदाम चौक के निकट शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 25 Sep 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन

आरपीएफ, सीआईबी एवं जीआरपी के संयुक्त रेड में 75 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
विज्ञापन
समस्तीपुर. आरपीएफ, सीआईबी एवं जीआरपी के संयुक्त रेड में 75 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार के ऑपरेशन सतर्क आदेश के तहत सुरक्षा आयुक्त राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर त्यौहार एवं बिहार चुनाव के मद्देनजर आपराधिक गतिविधि निगरानी में समस्तीपुर स्टेशन पर जीआरपी के पीटीसी विजय कुमार मिले. उनको साथ लेकर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 2/3 के बरौनी साइड अंतिम छोड़ से पूर्वी यार्ड की तरफ आपराधिक गतिविधि निगरानी के क्रम में तैनात प्रधान आरक्षी राधेश्याम कुमार पूर्वी यार्ड में मौजूद थे. 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस समस्तीपुर स्टेशन से खुलने के उपरांत यार्ड से बरौनी के ओर जा रही थी. तभी मालगोदाम चौक से माधुरी चौक की ओर जाने वाले पैदल उपरगामी पुल के पास गाड़ी से दो झोले और एक प्लास्टिक के काले एवं सफेद रंग के बोरे में कुछ वजनी सामान को चलती गाड़ी से फेंका गया. एक व्यक्ति तुरंत चलती गाड़ी से उतर कर दोनों झोले और बोरा को बारी-बारी से पैदल उपरगामी पुल के नीचे गैंग हट एवं रेलवे लाइन के किनारे जमा कर रहा था. संदेह होने पर उसे घेरकर बल सदस्यों ने रोका. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जंगली नट बताया. वह छपरा जिला का बताया गया है. उसके पास मौजूद ब्लू रंग के दोनों झोला एवं सफेद एवं काले रंग के प्लास्टिक के बोरा के बारे में पूछने पर बताया कि इन झोला एवं बोरा में शराब है. दोनों झोला एवं बोरा को उसी व्यक्ति से खुलवाकर चेक किया गया. उसमें शराब की बोतलें पायी गयी. इसमें टेट्रा पैक की संख्या 410 थी. ज्ञात हो कि रेल को तस्करों द्वारा सेफ जोन माना जाता है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तस्करी के मामला में वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता है. मामला दर्ज किया गया है. जिससे तस्करी में नकेल कसने का असर होगा. मौके पर निरीक्षक अविनाश क्रोशिया, निरीक्षक सीआईबी मुकेश कुमार, उप निरीक्षक पीके चौधरी, उप निरीक्षक एसएस कुमार, आरक्षी विकास कुमार, सीआईबी समस्तीपुर के एसआई आकाश रंजन कुमार थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




