ePaper

54 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 26 Feb 2026 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
54 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

बाइक सवार के पास से 54 लीटर शराब बरामद किया तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर कुल्हड़ियां के समीप पुलिस ने बुधवार की रात बाइक सवार के पास से 54 लीटर शराब बरामद किया तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति रजक सिंह ग्राम भेरियां थाना दुर्गावती का निवासी है. थानाध्यक्ष गिरीश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि यूपी से शराब लेकर एक व्यक्ति बाइक से दुर्गावती की तरफ आ रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस जीटी रोड पर अलर्ट हो गयी. इसी दौरान कुल्हड़ियां के पास एक व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखायी दिया. नजदीक आने पर पुलिस ने बाइक रोककर तलाशी, तो उसके पास से 54 लीटर शराब बरामद हुई. पुलिस ने बाइक व शराब को जब्त कर ली तथा रजक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola