समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए दीदियां बनेंगी जागरुकता के वाहक

Updated:
विज्ञापन
समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए दीदियां बनेंगी जागरुकता के वाहक

ग्राम विकास और महिला सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि, नारायणपुर. ग्राम विकास और महिला सुरक्षा को नयी दिशा देने के उद्देश्य से प्रखंड सभागार में बदलाव दीदी समिति

विज्ञापन

ग्राम विकास और महिला सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि, नारायणपुर. ग्राम विकास और महिला सुरक्षा को नयी दिशा देने के उद्देश्य से प्रखंड सभागार में बदलाव दीदी समिति गठन के लिए प्रशिक्षण सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम जेएसएलपीएस के सौजन्य से हुआ. इसमें सीओ देवराज गुप्ता, बीपीएम सूर्यदेव कुमार, सिद्धेश्वर किस्कू सहित सखी मंडल समूह की कई दीदियां शामिल हुईं. कार्यक्रम में बदलाव दीदियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पंचायती राज व्यवस्था, ग्रामसभा की भूमिका, भारतीय संविधान, मतदाता जागरुकता और नागरिकता के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी. उद्देश्य यह था कि बदलाव दीदी अपने-अपने ग्रामों में इन जानकारियों को साझा कर समाज में जागरुकता फैलाएं और महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम योगदान दें. स्थानीय प्रशासन और ग्राम संगठनों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. प्रशिक्षकों ने स्पष्ट किया कि बदलाव दीदी केवल योजनाओं की जानकारी तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि वे ‘जागरुकता वाहक’ बनकर नागरिक अधिकारों, चुनाव प्रक्रिया और ग्रामसभा की शक्ति समुदाय तक पहुंचायेंगी. इस पहल का प्रमुख लक्ष्य महिलाओं को अधिकारों और योजनाओं से जोड़कर उनकी भागीदारी स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था में सुनिश्चित करना है. बदलाव दीदियां समाज में सकारात्मक परिवर्तन की ध्वजवाहक बनेंगी. ग्रामीण विकास के साथ-साथ महिला सुरक्षा की दिशा में नई राह प्रशस्त करेंगी. अधिकारियों ने बदलाव दीदियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भूमिका से गांवों में न सिर्फ योजनाओं की सही जानकारी पहुंचेगी, बल्कि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति भी मजबूत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola