ePaper

पुलिस कार्रवाई के विरोध में छह घंटे सड़क जाम, उग्र प्रदर्शन

Updated at : 26 Feb 2026 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई के विरोध में छह घंटे सड़क जाम, उग्र प्रदर्शन

कुदरा के कझार घाट गांव में पुलिस व ग्रामीणों के झड़प 28 नामजद व 50 अज्ञात पर प्राथमिकी, 13 गिरफ्तार

विज्ञापन

कुदरा के कझार घाट गांव में पुलिस व ग्रामीणों के झड़प 28 नामजद व 50 अज्ञात पर प्राथमिकी, 13 गिरफ्तार एसडीएम व डीएसपी के दोषी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद हटा जाम घर में घुसकर महिलाओं व बुजुर्गों को पीटने व गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप #कई घरों के दरवाजे व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का भी आरोप कुदरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर क्षेत्र स्थित वार्ड आठ कझार घाट गांव में बुधवार की रात पुलिस तांडव के विरोध में ग्रामीणों ने करीब छह घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान कुदरा से जिला मुख्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क पर वाहनों का लंबा लाइन लग गया था. इससे लोग परेशान रहे. यहां सूचना पर पहुंचे मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी व डीएसपी प्रदीप कुमार द्वारा लोगों से लिखित शिकायत मांगी, जिसमें आश्वासन दिया गया कि जो भी दोषी होंगे, उनपर कार्रवाई की जायेगी, तब जाकर सड़क जाम हटा. बता दें कि बुधवार की रात में घर में घुस पुलिस द्वारा की गयी पिटाई के विरोध में गुरुवार की सुबह छह बजे ही गांव के समीप सड़क पर बांस बल्ली व पुलिस द्वारा तोड़े गयी बाइक को लगा कर जाम कर दिया था. इसके कारण ड्यूटी जाने वाले कर्मी व बच्चें मजबूरी में दूसरे रास्ता से भभुआ गये. जबकि दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी थी. लोग भूख प्यास से काफी परेशान थे. सड़क जाम के दौरान पुलिस की पिटाई से घायल वृद्ध महिला, पुरुष व छात्र सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. घरेलू सामान नष्ट करने का लगाया आरोप कुदरा के कझार घाट गांव में बुधवार की रात बर्थड़े व शराब पार्टी को लेकर पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाया. इसमें ग्रामीणों ने बताया कि घर के बाहर व घर में रखे करीब एक दर्जन बाइक को तोड़ दिया गया. इतना ही नहीं गांव के आधा दर्जन घरों के दरवाजा को भी तोड़ा गया है, जिसमे लकड़ी के तीन, तो बाकी लोहा के दरवाजा शामिल है. इसके साथ ही गली में लगा सीसीटीवी कैमरा को भी पुलिस ने तोड़ दिया. इसमें दरवाजा तोड़ अंदर लगे हार्ड डिस्क को जबरन पुलिस ले लायी. ऐसे में ग्रामीणों के आरोप के अनुसार, कझार घाट गांव में बुधवार की रात पुलिस ने ग्रामीणों पर काफी जुल्म डाहे. जहां घर के अंदर रखे गैस, सब्जी व अन्य घरेलू सामान को भी नष्ट कर दिया गया. दो दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल कुदरा के कझार घाट गांव में बर्थ डे पार्टी में शराब पार्टी को लेकर हुई पुलिस व ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प के बाद पुलिस पर ग्रामीणों ने कई गंभीर आरोप लगाया. ग्रामीण चंदन चौधरी ने बताया काफी संख्या में पुलिस थी. बुधवार की रात गांव के कई बंद घर कर सो रहे कमरों का दरवाजा तोड़ कर बेरहमी से वृद्ध, महिला, पुरुष व बच्चों को पीटा गया है. इसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. घायलों में कई ऐसे वृद्ध महिला व पुरुष है, जिनका उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक है, फिर भी पिटाई की गयी है. इतना ही नहीं पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गया था, लेकिन हार्ड डिस्क पुलिस उखाड़ कर ले गयी. कुदरा के काझार घाट गांव में बुधवार की रात बर्थड़े व शराब पार्टी में छापेमारी करने गयी पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले में पुलिस द्वारा पथराव और फायरिंग के मामले में 28 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें रात में ही कार्रवाई करते हुए 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें गिरफ्तार के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. #क्या था विवाद का मामला कुदरा के कझार घाट गांव में बुधवार की रात हुए पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प का मुख्य मामला गांव में ही बर्थड़े में शराब पार्टी व नाच कार्यक्रम बताया जाता है. इसका आयोजन गांव के ही गोरख मल्लाह द्वारा एनडीपीएस एक्ट में करीब 15 पहले जेल गया था, जो करीब दो दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था. बुधवार की रात में बर्थड़े पर शराब व नाच कार्यक्रम की व्यवस्था की थी. इसमें पुलिस को गांव में बर्थड़े में शराब व डांस कार्यक्रम के साथ फायरिंग की सूचना मिली थी. इसके सत्यापन के लिए कुदरा थानाध्यक्ष स्वयं गश्ती वाहन के साथ पहुंचे थे. वहां पुलिस का आरोप है कि पुलिस को देख लोग पत्थरबाजी के साथ फायरिंग करने लगे, जिसे देख जवाब में पुलिस भी फायरिंग की. इसमें गांव के ही कमलेश चैधारी को गोली लग गयी. इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमे ग्रामीणों के अलावा आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी भी घायल हैं. #क्या कहती हैं एसडीएम इस संबंध में एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कुदरा के कझार घाट के पास ग्रामीण सड़क जाम किये थे, जिन्हे समझा बुझा कर जाम हटाया गया. ग्रामीण से लिखित आवेदन लिया गया है, जो भी ग्रामीण का आरोप है उसकी जांच की जायेगी. #क्या कहते हैं डीएसपी इस संबंध में मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कुदरा पुलिस को सूचना मिली थी कि 15 दिन पहले गिरफ्तार व्यक्ति जेल से छूटकर बेल पर बाहर आया है और इस खुशी में नर्तकियों का डांस और शराब पार्टी का आयोजन किया है. सूचना के सत्यापन पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे, जहां थानाध्यक्ष पर ईंट पत्थर और फायरिंग की गयी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गयी. ग्रामीणों द्वारा लगाये गये आरोप की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola