Sitamarhi : सन्नी की हत्या मामले का आरोपित गिरफ्तार

Published by : Rakesh Kumar Raj Updated At : 29 Apr 2025 6:46 PM

विज्ञापन

<P><H2>Sitamarhi : पुपरी.</H2> थाने की पुलिस टीम ने हत्या मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार राजा दास पुपरी गांव निवासी राकेश दास का पुत्र है. दारोगा मनोज

विज्ञापन

Sitamarhi : पुपरी.

थाने की पुलिस टीम ने हत्या मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार राजा दास पुपरी गांव निवासी राकेश दास का पुत्र है. दारोगा मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त गिरफ्तारी की है. पुलिस उसको छह महीनों से तलाश कर रही थी. दारोगा ने बताया कि अभियुक्त राजा ने सन्नी कुमार की हत्या में मुख्य भूमिका निभाया था. घटना के बाद से ही वह फरार था. मालूम हो कि बीते साल 14 अक्टूबर की सुबह पुपरी के ब्रह्मस्थान झाड़ी में श्रवण पासवान के पुत्र सन्नी कुमार का शव मिला था. घटना को लेकर मृतक की मां वार्ड नंबर पांच निवासी रानी देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar Raj

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola