ePaper

दुकान में मिला एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स, जुर्माना

Updated at : 24 Sep 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान में मिला एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स, जुर्माना

बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने तिलैया डैम स्थित बाजार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने तिलैया डैम स्थित बाजार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की. इस दौरान अमित जनरल स्टोर में 30 बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स बरामद किया गया, जिसे तत्काल नष्ट कराते हुए दुकानदार से जुर्माना वसूला गया. साथ ही भविष्य में एक्सपायरी सामान नहीं भेजने की सख्त हिदायत दी गयी. वहीं गोलगप्पा विक्रेता द्वारा अखाद्य रंग का इस्तेमाल करने पर खाद्य सामग्री को नष्ट कर आरोपी से जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा कोटपा एक्ट का उल्लंघन करते हुए तम्बाकू या इससे बने अन्य पदार्थों के बिक्री करने के आरोप में पांच दुकानों से आर्थिक जुर्माना वसूला गया. निरीक्षण के क्रम में जिन प्रतिष्ठानों के पास फूड लाइसेंस नहीं पाया गया उन दुकानदारों को सात दिनों के अंदर फूड लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया. दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों को साफ सुथरा रखने, गुणवत्तापूर्ण सामान की बिक्री करने, किसी भी हाल में मिलावटी खाद्य सामग्री नहीं बेचने का निर्देश दिया गया. मौके पर जिला परामर्शी दिपेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार व तिलैया डैम पुलिस मौजूद थी.

कोटपा एक्ट के तहत कई प्रतिष्ठानों में छापामारी, वसूला गया जुर्माना

इधर, तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कोटपा एक्ट के तहत कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में तंबाकू या इससे बने अन्य उत्पादों का बिक्री करते पाये जाने पर दोषी दुकानदारों से आर्थिक जुर्माना वसूला गया. साथ ही दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थान, कोर्ट परिसर व अन्य सार्वजनिक कार्यालयों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू या इससे बने उत्पादों की बिक्री व इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola