शॉर्ट सर्किट से पुआल में लगी आग, जलकर राख

रजौन. क्षेत्र के रहीमडीह गांव में मंगलवार की दोपहर को लक्ष्मण मंडल घर में अचानक आग लग गयी. आग लगने के कारण बिजली की शार्ट सर्किट बतायी जा रही है.
रजौन. क्षेत्र के रहीमडीह गांव में मंगलवार की दोपहर को लक्ष्मण मंडल घर में अचानक आग लग गयी. आग लगने के कारण बिजली की शार्ट सर्किट बतायी जा रही है. इधर आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित लक्ष्मण मंडल ने बताया कि बिजली की चिंगारी से आग लगने के कारण घर की छत पर रखे पुआल में आग लग गयी. आग लगने की सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने से खाने-पीने के लिए रखा अनाज सहित पुआल जलकर राख हो गया है. जिसमें करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










