शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jul 2024 8:01 PM
</P><P>जामताड़ा. मिहिजाम के आम बागान स्थित मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर आम बागान स्थित बड़ा तालाब से विधिविधान
जामताड़ा. मिहिजाम के आम बागान स्थित मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर आम बागान स्थित बड़ा तालाब से विधिविधान के साथ सभी कलश में जल भरा गया, जिसे महिलाओं ने अपने माथे पर रखकर गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर तक लाया. शिव भक्त परिवार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम में कल शनिवार को नगर भ्रमण किया जायेगा. रविवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन और सोमवार को भंडारे का आयोजन होगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. उन्होंनें कहा कि कलश यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. काशी के आचार्य शुभम पांडे व उनके सहयोगियों की ओर से शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा करायी जायेगी. मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश यादव, महामंत्री श्याम सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










