seraikela kharsawan news: जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए शिक्षा सर्वश्रेष्ठ माध्यम : प्राचार्या

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला महिला महाविद्यालय में शनिवार को इतिहास विभाग की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार सामाजिक सुधार के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले का योगदान विषय पर आधारित

विज्ञापन

सरायकेला.

सरायकेला महिला महाविद्यालय में शनिवार को इतिहास विभाग की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार सामाजिक सुधार के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले का योगदान विषय पर आधारित था. कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर स्पार्कलीन देई ने कहा कि समाज सुधार के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले का अहम योगदान रहा है. उन्होंने समाज में चल रहे छुआछूत, बाल विवाह और महिलाओं के साथ भेद-भाव के खिलाफ समाज को जागरूक किया. प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने का मार्ग प्रशस्त करता है.

समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता सावित्रीबाई फुले की देन

कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ चंद्रशेखर राय ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं. कार्यक्रम में उपस्थित अंग्रेजी विभाग के शिक्षक डॉ राजेश कुमार मंडल एवं राजनीतिक विभाग की शिक्षिका चंपा पॉल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा सोमावरी सोय, संध्यावती सरदार, प्रीति गुंदुआ, सानिया हेंब्रम, पुष्पा दिग्गी एवं प्रतिमा परिहारी ने भी अपने विचार साझा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रताप कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola