सड़क किनारे फ्लाई ऐश गिराने से लोग परेशान

Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 05 Feb 2026 4:23 PM

विज्ञापन

: सांस लेना हुआ मुश्किल 05 सीएच 7- उड़ती धूल चतरा. टंडवा के एनटीपीसी से फ्लाई ऐश की ढुलाई सिमरिया व चतरा होकर इटखोरी व चौपारण के रास्ते

विज्ञापन

: सांस लेना हुआ मुश्किल 05 सीएच 7- उड़ती धूल चतरा. टंडवा के एनटीपीसी से फ्लाई ऐश की ढुलाई सिमरिया व चतरा होकर इटखोरी व चौपारण के रास्ते बिहार की जा रही है. इस दौरान हाइवा चालक जहां-तहां सड़क के किनारे फ्लाई ऐश गिरा रहे हैं, जिससे वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. धूल उड़ रही है, जिससे लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है. पेड़-पौधों पर भी धूल की परत चढ़ने लगी है, जिससे पर्यावरण भी दूषित हो रहा है. लोगों को शुद्ध हवा नहीं मिल पा रहा है. इससे लोगों में नाराजगी है. प्रशासन द्वारा वाहन चालकों व ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई नहीं किये जाने से मनोबल बढ़ा हुआ है. सिमरिया थाना क्षेत्र के डाड़ी के लोग इसका कई बार विरोध कर चुके हैं. प्रशासन के आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी. चौक के दुकानदारों का कहना हैं कि दुकान में रखे सामान धूल की वजह से खराब हो रहे हैं. फ्लाई ऐश ढुलाई में ट्रांसपोर्टरों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है. ग्रामीण वीरेंद्र कुमार वर्मा, मनोज मालाकार, उपेंद्र कुमार, तिलेश्वर साव, हरी महतो, हीरो साव, संजय महतो, कोमल महतो, कृष्णा महतो, जमरूउद्दीन अंसारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस पर रोक नहीं लगायी जाती है, तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola