सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता व पुत्री जख्मी, रेफर

अमरपुर. थाना क्षेत्र के तारडीह गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता एवं उनकी पुत्री गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार तारडीह गांव निवासी घुट्टी
अमरपुर. थाना क्षेत्र के तारडीह गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता एवं उनकी पुत्री गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार तारडीह गांव निवासी घुट्टी यादव मंगलवार की सुबह अपनी पुत्री चंदा कुमारी को डीएलएड का परीक्षा दिलाने बाइक से भागलपुर जा रहे थे. तभी तारडीह गांव के मुख्य पथ पर अचानक एक कुत्ता दौड़ गया. जिसे बचाने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी पिता व पुत्री को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने जख्मी दोनों प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










