ePaper

तारामंडल के एस्ट्रोपार्क में विज्ञान केंद्र लगा रहा आधुनिक धूपघड़ी, व्यक्ति की अपनी छाया बतायेगी समय

Updated at : 05 Sep 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
तारामंडल के एस्ट्रोपार्क में विज्ञान केंद्र लगा रहा आधुनिक धूपघड़ी, व्यक्ति की अपनी छाया बतायेगी समय

आयकर गोलंबर स्थित तारामंडल परिसर में बन रहे एस्ट्रोपार्क में जल्द ही दो खास तरह की धूपघड़ियां (सनडायल) स्थापित की जायेंगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना आयकर गोलंबर स्थित तारामंडल परिसर में बन रहे एस्ट्रोपार्क में जल्द ही दो खास तरह की धूपघड़ियां (सनडायल) स्थापित की जायेंगी. ये एग्जीबिट श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र द्वारा लगाये जा रहे हैं, जिनमें वर्टिकल सनडायल और इंटरैक्टिव सनडायल शामिल हैं. केंद्र के शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि वर्टिकल सनडायल एक लंबवत धूपघड़ी है, जिसे किसी दीवार पर लगाया जा सकता है. इसमें एक ग्नोमोन होता है, जो पृथ्वी की धुरी के समानांतर रहकर अपनी छाया से सही समय बताता है. यह धूपघड़ी न केवल समय बताने का काम करेगी, बल्कि इसका उपयोग सूर्य और खगोलीय घटनाओं के अध्ययन के लिए भी किया जा सकेगा. वहीं, इंटरैक्टिव सनडायल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह उपयोगकर्ता के साथ संवाद कर सके. इसमें मानव धूपघड़ी भी शामिल होगी, जहां व्यक्ति की अपनी छाया समय बतायेगी. इसके अलावा, इसमें वर्चुअल सनडायल भी होंगे, जो कंप्यूटर या मोबाइल पर वास्तविक समय में सूर्य की स्थिति के अनुसार समय दिखायेंगे. इन आधुनिक धूपघड़ियों से आगंतुक खगोलीय विज्ञान और समय के संबंधों को बेहतर ढंग से समझ पायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु देव

लेखक के बारे में

By हिमांशु देव

सितंबर 2023 से पटना में प्रभात खबर से जुड़कर प्रिंट और डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. कला, साहित्य-संस्कृति, नगर निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी खबरों पर प्रमुखता से काम किया है. महिला, युवा और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना प्राथमिकता में शामिल है. व्यक्तिगत तौर पर किताबें पढ़ना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola