Darbhanga: घनश्यामपुर में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूल जा रहे छात्र की मौत

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

शिवनगरघाट-रसियारी मुख्य मार्ग स्थित कोर्थु महादेव मंदिर के निकट शुक्रवार की सुबह नौ बजे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूल जा रहे एक छात्र की मौत हो गयी.

विज्ञापन

घनश्यामपुर. शिवनगरघाट-रसियारी मुख्य मार्ग स्थित कोर्थु महादेव मंदिर के निकट शुक्रवार की सुबह नौ बजे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूल जा रहे एक छात्र की मौत हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मार्ग को जाम कर दिया. मृतक छात्र की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के हरियठ निवासी मो. कबीर के 13 वर्षीय पुत्र मो. नसीम के रूप में हुई. बताया जाता है कि नसीम अपने मामा मो. बरकत के यहां कोर्थु में रहकर प्राथमिक विद्यालय रामटोल में पढ़ाई करता था. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश करने के दौरान पकड़ लिया गया. लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी. चालक को बंधक बना लिया. लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए करीब चार घंटे तक सड़क जाम रखा. सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थानाध्यक्ष बलवंत कुमार सदल-बल मौके पर पहुंचे. लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. इधर, छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola