saran news. रेल पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो आरोपितों को पकड़ा

Updated at : 24 Feb 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. रेल पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो आरोपितों को पकड़ा

सोनपुर. रेल यात्रियों और उनके सामान की चोरी से संबंधित बढ़ते अपराध पर नियंत्रण हेतु रेल पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में वरीय

विज्ञापन

सोनपुर. रेल यात्रियों और उनके सामान की चोरी से संबंधित बढ़ते अपराध पर नियंत्रण हेतु रेल पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सोनपुर रेल थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार द्वारा अपराधी की पहचान कर उनके ठिकाने पर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार साथ आरपीएफ क्राइम ब्रांच के निरीक्षक चन्दन कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक अमरेश कुमार द्वारा पटना के खुसरूपुर में संयुक्त छापेमारी की गयी, जिसमें मुकेश कुमार केशरी, पिता संतोष कुमार केशरी बाकरगंज बजाजा गली, थाना पीरबहोर, जिला- पटना के पास से कांड संख्या 06/25, चोरी का सामान बरामद किया गया. मुकेश कुमार के बयान के आधार पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले उपेन्द्र यादव, पिता घुट्टी यादव, सा. मौसमीपुर, थाना– खुसरूपुर, जिला- पटना के घर पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में एक मोबाइल, सोने के आभूषण के साथ नगद एक लाख 18 हज़ार 473 रूपये घर से बरमाद किये गये. ये सभी पेंट्री कार के स्टाफ/वेंडर से मिलीभगत कर ट्रेन का लोकेशन लेकर राज्य से बाहर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं और चोरी किये सामान को बेचकर रुपये आपस में बांट लेते हैं. दिनांक 07/12/24 को जनहित एक्स. में चोरी किये हुए घटना को भी ये सभी के द्वारा अंजाम दिया गया था. इनलोगों ने बरौनी, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा तथा राज्य से बाहर टाटा ,विजयवाड़ा आदि जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है. उपेन्द्र यादव द्वारा गिरोह में शामिल अन्य साथियों का नाम बताया है इन्हें पकड़ें हेतु सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.मामले में बरामद आभूषणो तथा मोबाइल (दोनों) की अनुमानित कीमत 05 लाख रूपये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola