Samastipur News: शिवाजीनगर के औरा में आग लगने से आधा दर्जन घर खाक, जलता आशियाना देख फूट-फूट कर रोने लगे महादलित परिवार के लोग

<P>शिवाजीनगर : थाना क्षेत्र की शंकरपुर पंचायत के वार्ड 12 औरा गांव स्थित महादलित टोले में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक
शिवाजीनगर : थाना क्षेत्र की शंकरपुर पंचायत के वार्ड 12 औरा गांव स्थित महादलित टोले में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना रोसड़ा थाना के साथ शिवाजीनगर अंचल कार्यालय को दी. जिसके बाद गांव पहुंची अग्निशामक गाड़ी और ग्रामीणों के सहयोग से भीषण आग पर काबू पाया गया. अगलगी की घटना में गांव के प्रदीप मांझी, पप्पू माझी, परमानंद मांझी, सतीश मांझी, रंजीत मांझी, अशोक मांझी, सरोज मांझी, दुखरन मांझी, बाकू मांझी ,जगन्नाथ मांझी और नंदलाल मांझी के घर जलने की बात ग्रामीण बता रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की दोपहर तेज पछुआ हवा बह रही थी. इसी दौरान गांव के एक घर से तेज धुआं निकलने लगा. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक तेज हवा बहने कारण देखते ही देखते आग की लपट आसपास के घरों को अपने आगोश में ले लिया.
– अग्निशामन दस्ता के सहयोग से पाया गया आग पर काबू
अगलगी की घटना में घरों के अंदर रखे कपड़े, फर्नीचर, अनाज, बर्तन और नगद रुपये के साथ अन्य सामान जलकर राख हो गये. इस घटना में लाखों रुपये मूल्य के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. इस दौरान घर में बंधी कुछ बकरियां भी बुरी तरह झुलस गई. लोगों ने बताया कि अगलगी की घटना के पीड़ित महादलित परिवार से हैं, जो मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोग पूरी तरह से बेघर हो गये हैं. ग्रामीणों ने बताया कि अगलगी के दौरान तेज हवा बहने कारण आग पर काबू पाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है.– जले समान को देखकर फूट-फूट कर रो पड़े पीड़ित परिवार के लोग
उपस्थित लोग विद्युत पोल पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने का शंका व्यक्त कर रहे थे. लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार परमानंद मांझी अपनी बेटी की शादी करने वाले थे. जिसको लेकर गहना जेवरात बेस कीमती कपड़े, बर्तन सहित जमा कर रखे थे. सब कुछ पूरी तरह से जल गया. लोगों ने बताया कि अगलगी दौरान किसी तरह निजी पंप चलाकर आग पर काबू पाया गया. सूचना बाद अग्निशामक गाड़ी के पहुंचने पर पूरी तरह से कर्मियों द्वारा आग बुझाया गया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी वीणा भारती, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, मुखिया विभा कुमारी गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली.
सीओ ने उपलब्ध करायी राहत सामग्री
सीओ वीणा भारती ने सभी आठ पीड़ित परिवारों के बीच प्लास्टिक पन्नी का वितरण करा दिया है. राजस्व कर्मचारी को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है. पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से दी जाने वाले सहायता राशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है. मौके पर अंचलकर्मी ध्रुव कुमार, रवि कुमार, राजीव कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार सिंह, पूर्व सरपंच शंकर मंडल, पंसस पति दिनेश यादव, सुशील कुमार सिंह, बैद्यनाथ प्रसाद सिंह, धर्म मंडल, चंदन कुमार, रामाकांत शर्मा, संतोष कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




