साहिबगंज में 26वां जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज में 26वां जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज

साहिबगंज. शहर के संत जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी) मैदान में सोमवार की देर शाम 26वां जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ. यह प्रतियोगिता एक अप्रैल तक चलेगी. पहली बार

विज्ञापन

साहिबगंज. शहर के संत जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी) मैदान में सोमवार की देर शाम 26वां जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ. यह प्रतियोगिता एक अप्रैल तक चलेगी. पहली बार साहिबगंज में राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता होने से खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है. प्रतियोगिता में राज्यभर से 33 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 15 बालिका और 18 बालक टीमें शामिल हैं. उद्घाटन अवसर पर अंडर-18 भारतीय टीम के मुख्य कोच जय प्रकाश सिंह और झारखंड बास्केटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के बुनियादी कौशल और अनुशासन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया. विद्यालय के प्राचार्य फादर ए अरूल डोस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की. इस मौके पर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव बेन जॉनसन मरांडी, ओपी, अरुण चौधरी, राजेश यादव आदि उपस्थित थे. पहले दिन खेले गये 12 मुकाबले पहले दिन कुल 12 मुकाबले खेले गए. बालक वर्ग में जैप-वन बनाम देवघर, हजारीबाग बनाम रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम बनाम सरायकेला और पाकुड़ बनाम वेस्ट सिंहभूम के बीच मैच हुए. बालिका वर्ग में जामताड़ा बनाम चतरा, जमशेदपुर बनाम सरायकेला, हजारीबाग बनाम रामगढ़ और रांची बनाम सरायकेला के बीच मुकाबले हुए. खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया. राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों में गंगा नदी को देखने की उत्सुकता भी रही. कई खिलाड़ियों के लिए यह पहला अवसर था जब वे साहिबगंज आए और गंगा को करीब से देख पाए. विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन साहिबगंज के लिए गौरव की बात है और अतिथियों ने विद्यालय की व्यवस्था की सराहना की.

विज्ञापन
Sunil Thakur

लेखक के बारे में

By Sunil Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola