Motihari : सुगम व सुरक्षित रेल यात्रा को ले आरपीएफ ने किया यात्रियों को जागरूक

Published by : AMRESH KUMAR SINGH Updated At : 24 Sep 2025 6:06 PM

विज्ञापन

त्योहारों में भीड़ के दौरान लोगों का सफर सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए बुधवार को आरपीएफ टीम के द्वारा रेल यात्रियों को जागरूक किया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी. त्योहारों में भीड़ के दौरान लोगों का सफर सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए बुधवार को आरपीएफ टीम के द्वारा रेल यात्रियों को जागरूक किया गया. इस दौरान यात्रियों को सफर के दौरान अपनाए जाने वाले ताैर तरीकों के बारे में बताया गया. जिसमें ट्रेनों व स्टेशन पर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए भी लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया. बापूधाम मोतिहारी स्टेशन प्लेटफॉर्म पर एएसआई राकेश कुमार साथ ड्यूटी स्टाफ ने यात्रियों के बीच जन जागरुकता अभियान चला कर यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया कि त्यौहार के समय में अपराधी और ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं. इसलिए यात्रियों को भी अधिक जागरूक व सतर्क रहने की आवश्यकता हैं. यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से जान पहचान न करे और ना हीं किसी अपरिचित का दिया गया कोई खाद्य पदार्थ खाए. कहा कि कोई संदिग्ध वस्तु कही रेलवे स्टेशन पर दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ को दे. गाड़ी पर चढ़ते या उतरते समय हमेशा अपने सामान का ध्यान रखें और सुरक्षित यात्रा करे. बता दें कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों व स्टेशनों पर में भीड़ काफी बढ़ जाती है. जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती है. वहीं, भीड़ के चलते आपराधिक घटनाएं भी बढ़ जाती है. इन सभी संभावनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola