घर में घुसे मगरमच्छ का वन विभाग ने रेस्क्यू कर गंडक नदी में छोड़ा

Edited by SATISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बगहा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत के वन कर्मियों की टीम ने योगापट्टी थाना क्षेत्र के रमण गांव से एक मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर गंडक नदी में छोड़ दिया.

विज्ञापन

हरनाटांड़. बगहा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत के वन कर्मियों की टीम ने योगापट्टी थाना क्षेत्र के रमण गांव से एक मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर गंडक नदी में छोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार रमण गांव निवासी बाबू चौधरी के घर में रात के अंधेरे में अचानक एक मगरमच्छ घुस आया. घर के अंदर मगरमच्छ दिखते ही परिवार के लोग घबरा गए और परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही बगहा रेंज के वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी श्रीमान मालाकार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां प्रशिक्षित वन कर्मियों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में कर लिया. रेंजर ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के बाद देर रात ही गंडक नदी में छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं भी वन्यजीव या मगरमच्छ दिखाई दे तो सबसे पहले खुद को और परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं. ऐसे हालात में घबराने या वन्यजीव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें. तुरंत वन विभाग को सूचना दें. ताकि समय पर रेस्क्यू किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola