ePaper

रेलवे परिसर से दो शव बरामद

Updated at : 02 Apr 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे परिसर से दो शव बरामद

झाझा. राजकीय रेल पुलिस ने शक्तिघाट के समीप स्थित रेल पुल के किनारे डाउन लाइन से मंगलवार देर शाम दो शव बरामद किया. इसे लेकर जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने

विज्ञापन

झाझा. राजकीय रेल पुलिस ने शक्तिघाट के समीप स्थित रेल पुल के किनारे डाउन लाइन से मंगलवार देर शाम दो शव बरामद किया. इसे लेकर जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि झाझा रेलवे स्टेशन के पूर्वी भाग स्थित शक्तिघाट रेलवे पुल के नीचे से करीब 28 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है. ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ट्रेन से गिरने से इसकी मौत हुई है. जबकि दूसरा शव पचास वर्षीय व्यक्ति का है. शव डाउन प्लेटफार्म पर प्रतीक्षालय के समीप से मिला है. उन्होंने बताया कि ऐसा पता चल रहा है कि यह व्यक्ति इधर-उधर घूमकर भरण-पोषण करते थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया गया है. खबर भेजे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola