Ranchi News : श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने निकाली प्रभातफेरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Dec 2024 12:44 AM

विज्ञापन

<P>रांची. श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी. गुरुवार को प्रभातफेरी सुबह 5.45 बजे गुरुद्वारा साहब के पार्किंग गेट

विज्ञापन

रांची. श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी. गुरुवार को प्रभातफेरी सुबह 5.45 बजे गुरुद्वारा साहब के पार्किंग गेट से निकल कर विभिन्न गलियों से होते हुए वापस पहुंच कर अरदास के साथ समाप्त हुई.

स्त्री सत्संग सभा ने शबद गायन किये

फेरी में स्त्री सत्संग सभा ने जो मांगे ठाकुर अपुने ते सोइ सोइ देवै…, दर्शन देख जीवां गुरु तेरा पूरण करम होय प्रभ मेरा.., मेरे राम राइ, तूं संता का संत तेरे, तेरे सेवक कउ भउ किछु नाहीं, जमु नही आवै नेरे… जैसे कई शबद गायन किये. सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवायी की.

विशेष दीवान सजाया जायेगा

इस मौके पर मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने कुशल क्षेम की अरदास की. सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में तीन विशेष दीवान सजाया जायेगा. पहला दीवान 11 जनवरी शनिवार को सुबह आठ से 10 बजे तक सजाया जायेगा. दूसरा दीवान रात आठ से 11.00 बजे तक सजेगा. तीसरा दीवान 12 जनवरी रविवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक सजाया जायेगा.

शबद गायन कर साध संगत को निहाल करेंगे

इन सभी दीवानों में सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था भाई गुरमन प्रीत सिंह दिल्ली वाले शबद गायन कर साध संगत को निहाल करेंगे. प्रभात फेरी में द्वारका दास मुंजाल, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, मोहन काठपाल, सुरेश मिढ़ा, अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, बसंत काठपाल, मोहित झंडई और राकेश गिरधर आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola