ePaper

Ranchi News : मोरहाबादी मैदान से आज सुबह से वाहनों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Updated at : 12 Nov 2024 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : मोरहाबादी मैदान से आज सुबह से वाहनों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

<P>रांची. रांची में पांच विधानसभा क्षेत्र तमाड़, रांची, हटिया, कांके और मांडर में 13 नवंबर को चुनाव होने वाला है. इसे लेकर वाहन कोषांग की ओर से पूरी तैयारी कर

विज्ञापन

रांची. रांची में पांच विधानसभा क्षेत्र तमाड़, रांची, हटिया, कांके और मांडर में 13 नवंबर को चुनाव होने वाला है. इसे लेकर वाहन कोषांग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है. मंगलवार को विभिन्न वाहनों से जोनल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी सहित अन्य पोलिंग पार्टियां मोरहाबादी मैदान से मतदान केंद्र के लिए रवाना होगी. इसे लेकर सोमवार को पूरे दिन वाहन चालकों के बीच तेल कूपन सहित अग्रिम राशि बांटी गयी. इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गये थे.

जीपीएस के साथ-साथ रूट चार्ट लगाया

विभिन्न वाहनों में पोलिंग पार्टियों के साथ गाड़ियां मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे के बाद निकलने लगेंगी. इसके लिए वाहनों में जीपीएस के साथ-साथ रूट चार्ट लगा दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई गलती न हो. मतदान के बाद 13 नवंबर की रात से ही वाहनों को छोड़ने का काम शुरू हो जायेगा.

लगभग 735 वाहन लगेंगे

इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए कुल लगभग 735 वाहन लगेंगे. तमाड़ विधानसभा में सभी प्रकार के वाहनों को मिला कर 230, रांची विस में 89, हटिया विस में 158, कांके विस में 136 और मांडर विस में 116 वाहन लगेंगे. इनमें बोलेरो, स्कॉर्पियो, सवारी, ट्रैवलर, 22 सीटर बस, 32 सीटर, 42 और 52 सीटर बसें शामिल हैं. डीटीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के लिए वाहनों की पूरी व्यवस्था कर ली गयी है. यही नहीं आपातकालीन जरूरतों के लिए रिजर्व में भी अलग से वाहनों को रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola