रामपुर-माधोपुर गांव से साइबर ठग गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2024 11:43 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर-माधोपुर गांव से एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने बताया कि रामपुर- माधोपुर

विज्ञापन

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर-माधोपुर गांव से एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने बताया कि रामपुर- माधोपुर गांव में साइबर आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी की गयी साइबर अपराध करते हुए अजय मंडल उर्फ गोफरा को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 04 मोबाइल व 05 फर्जी सिम जब्त किया गया. इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 66-2024 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की अपराध शैली बिजली बिल जमा नहीं करने, बिजली लाइन काटने का मैसेज देकर खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बता कर साइबर ठगी करता था. गिरफ्तार अभियुक्त अजय मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है. इनके विरुद्ध पूर्व में साइबर अपराध कांड संख्या 60-2020, कांड संख्या 14-2022, कांड संख्या 08-2024 दर्ज है वह जेल जा चुका है. जेल से निकलने के बाद फिर से साइबर ठगी के कार्य में जुड़ जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola