पुलिस में 30 हजार महिलाएं : राज्यपाल

Updated at : 28 Jan 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस में 30 हजार महिलाएं : राज्यपाल

संवाददाता, पटना गणतंत्र दिवस के माैके पर रविवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडा फहराने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने संबोधन में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास

विज्ञापन

संवाददाता, पटना गणतंत्र दिवस के माैके पर रविवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडा फहराने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने संबोधन में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिये किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. खान ने कहा कि राज्य के सुदूर क्षेत्रों से छह घंटे मे पटना पहुंचने के लक्ष्य को पांच घंटे करने का प्रयास किया जा रहा है. सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 % आरक्षण से इसकी शुरुआत की गयी. 2013 से पुलिस में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण दिया जा रहा है. अभी पुलिस में महिलाएं 30 हजार से अधिक हैं और पुलिस में उनकी भागीदारी पूरे देश में सबसे अधिक है. 2025 तक 34 लाख को मिलेगा रोजगार राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष तक 12 लाख को नौकरी और 34 लाख को रोजगार मिल जायेगा. 2020 में सात निश्चय-2 के अंतर्गत घोषणा की गयी थी कि आने वाले वर्षों में 10 लाख लोगों को नौकरी दी जायेगी एवं 10 लाख रोजगार के अवसर सृजित किये जायेंगे. इसके तहत अब तक नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी तथा 10 लाख के विरूद्ध 24 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है. नौकरियों के लिए शेष पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है. इस वर्ष तक 10 लाख के बजाए 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 34 लाख लोगों को रोजगार मिल जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola