पुखराज हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, 1.9 किलो अफीम बरामद

Updated at : 06 Mar 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
पुखराज हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, 1.9 किलो अफीम बरामद

<P><H2>पुलिस की सफलता. राजस्थान के व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा</H2></P><H2>प्रतिनिधि, खूंटी</H2><P>खूंटी पुलिस ने राजस्थान के व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. मारंगहादा थाना क्षेत्र के कुजराम से चुकरू जानेवाले पथ

विज्ञापन

पुलिस की सफलता. राजस्थान के व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा

प्रतिनिधि, खूंटी

खूंटी पुलिस ने राजस्थान के व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. मारंगहादा थाना क्षेत्र के कुजराम से चुकरू जानेवाले पथ में जानुमडीह के पास राजस्थान के व्यवसायी पुखराज की हत्या अफीम और डोडा के अवैध कारोबार को लेकर हुई थी. हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. नामकुम के उलातू टोला सुकरीडीह निवासी आनंद मुंडा और हरसिंह मुंडा को गिरफ्तार किया गया. वहीं, एक आरोपी शिवनाथ अभी भी फरार है. गुरुवार को शाम एसपी अमन कुमार ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बताया कि पुखराज की हत्या शुरुआत में ब्लाइंड केस था. मामले का उदभेदन के लिए एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में एसआइटी गठित की गयी. इसमें मृतक की पहचान कर हत्या के आरोपियों को पहचाना गया. इसमें तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आयी. पुलिस ने दो आरोपियों आनंद मुंडा और हरसिंह मुंडा को छापेमारी कर गिरफ्तार किया और तीसरा फरार होने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक के सिर को भी बरामद किया गया. आरोपियों ने हत्या के बाद पुखराज के सिर को सुकरीडीह के जंगल में दफन कर दिया था. वहीं धड़ को मारंगहादा थाना क्षेत्र में फेंक दिया था. एसपी ने बताया कि आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उनके अनुसार पुखराज पूर्व में उनके साथ अफीम और डोडा का कारोबार करता था. उसी सिलसिले में वह आया हुआ था. आरोपियों ने उससे पूर्व का लगभग 12.50 लाख रुपये कह मांग की, जबकि पुखराज अपने साथ 17 लाख रुपये लेकर आया था. वह उसी रुपये से फिर से कारोबार करने की बात कह रहा था. इसी को लेकर उत्पन्न विवाद में आरोपियों ने सोये हुए पुखराज को टांगी, हथौड़ी और बैठी से वार कर हत्या कर दी. जिसमें उसके सिर को काटकर अलग कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से जमीन में गाड़ दिया. उसके बैग और कपड़ों को जला दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 8.50 लाख रुपये नकद, एक कार, चार बाइक और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद की है. वहीं फरार आरोपी के पास पुखराज का अन्य रुपये होने की बात सामने आयी है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में डायन-बिसाही के आरोप में जेल जा चुके हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीपीओ वरुण रजक, इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, थाना प्रभारी शंकर कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक नवल किशोर दास, ओम प्रकाश राय, कृष्ण कुमार मेहता, विमल तिग्गा और सशस्त्र बल शामिल थे.

हत्यारोपी की निशानदेही पर 1.9 किलो अफीम बरामद

नामकुम.

पुलिस ने छापामारी कर हत्यारोपी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए सिंगरसराय निवासी शिवनाथ मुंडा के घर से 1.90 किलोग्राम प्रतिबंधित अफीम बरामद की है. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजस्थान के कारोबारी का सिर कटा शव बरामद किया गया था. जबकि सिर नामकुम थाना क्षेत्र के सिंगरसराय में मिला था. हत्या में शामिल आनंद मुंडा पिता चमरा मुंडा व हरसिंह मुंडा (दोनों सुकरीडीह निवासी) को नामकुम व मारंगहादा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ में दोनों ने सिंगरसराय निवासी शिवनाथ मुंडा के साथ मिलकर अवैध अफीम व डोडा की खरीद बिक्री की जानकारी दी. उनकी निशानदेही पर शिवनाथ के घर छापामारी की गयी. जहां से तीन प्लास्टिक में लपेट कर रखा गया 1.90 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया. पुलिस ने तीनों पर प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों को को मारंगहादा पुलिस अपने साथ ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola