ePaper

Madhubani News : मुख्यमंत्री के संदेश का प्रखंड में किया गया प्रचार - प्रसार

Updated at : 25 Sep 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : मुख्यमंत्री के संदेश का प्रखंड में किया गया प्रचार - प्रसार

प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से अधिकारियों और कर्मियों ने प्रचार-प्रसार अभियान चलाया.

विज्ञापन

लखनौर. प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से अधिकारियों और कर्मियों ने प्रचार-प्रसार अभियान चलाया. पत्र में मुख्यमंत्री ने बिजली आपूर्ति में हुए व्यापक सुधार की जानकारी दी और सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. कहा कि सभी को सस्ती और सुगम बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने पत्र में बताया कि “सात निश्चय योजना” के तहत हर घर में बिजली पहुंचाने का कार्य निर्धारित समय से दो माह पूर्व यानी अक्टूबर 2018 में पूरा कर लिया गया. उन्होंने कहा कि अब 1 अगस्त 2025 से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली खपत पर कोई शुल्क नहीं देना होगा. जिससे 1 करोड़ 89 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा. इसके साथ ही सौर ऊर्जा संयंत्र का लाभ भी इच्छुक उपभोक्ताओं को दिया जाएगा. मौके पर कनीय विद्युत अभियंता रंजीत कुमार, विद्युत कर्मी पवन झा, सुचित आनंद और अशोक, कृष्ण महतो उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola