ePaper

प्रखंड कर्मियों के स्थानांतरण पर अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

Updated at : 14 Jul 2024 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड कर्मियों के स्थानांतरण पर अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

जिस प्रखंड में आप लोगों का पदस्थापन हुआ है. वहां करें बेहतर कार्य- बीडीओ सलखुआ. प्रखंड के सभागार में शनिवार की संध्या प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी की अध्यक्षता में

विज्ञापन

जिस प्रखंड में आप लोगों का पदस्थापन हुआ है. वहां करें बेहतर कार्य- बीडीओ सलखुआ. प्रखंड के सभागार में शनिवार की संध्या प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी की अध्यक्षता में स्थानांतरित कर्मचारियों का विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख सरिता संगम, सीओ पुष्पांजलि कुमारी की उपस्थिति थी. कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य मेराज आलम व लक्ष्मण भगत ने किया. तबादला हुए प्रधान सहायक ललन राम, उच्च वर्गीय सहायक नाजीर अमीन राम, पंचायती राज विभाग के प्रिंस राज, जिज्ञासा कुमारी, तकनीकी सहायक मणिकांत कुमार, डाटा ऑपरेटर वर्षा कुमारी, चंदा कुमारी, अजय कुमार, गिरबर कुमार, सोहित झा, संतोष कुमार, श्रवण कुमार, प्रमोद कुमार, आवास सहायक में मिथिलेश कुमार राय, श्रीमान कुमार, प्रणव कुमार सिंह, रिंकू सिंह, महबूब आलम, विनय कुमार, अजीत कुमार, राहुल रंजन, हिमांशु कुमार, लेखपाल भोगेंद्र कुमार भंडारी को डायरी, कलम, फूल माला, पाग चादर देकर भावभीनी विदाई दी गयी. वहीं कार्यक्रम के दौरान बीडीओ एवं सीओ ने कहा कि हम सभी को कहीं ना कहीं स्थानांतरण तो होता ही रहेगा, लेकिन जिस तरह से आप लोगों ने सलखुआ में दो-तीन वर्षों से यहां के ग्रामीण और अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाते हुए कार्य किया है. कहीं उसे भी बेहतर जिस प्रखंड में आप लोगों का पदस्थापन हुआ है. वहां कार्य करेंगे यह उम्मीद है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य दीपक दास, अजय कुमार, पंचायत सचिव रामाशीष पासवान, तपेश कुमार, प्रशांत कुमार, राजस्व कर्मचारी रामपुकार सिंह यादव, भाजपा नेता अमर कुमार, इंदल यादव, वासित अली सहित अन्य प्रखंड कर्मचारी मौजूद रहे. फोटो – सहरसा 07 -प्रखंड के सभागार में स्थानांतरित कर्मी को विदाई देते अधिकारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola