मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू, जमालपुर में होगा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 4 अक्तूबर को मुंगेर जिले के जमालपुर में मदर डेयरी प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे.

विज्ञापन

4 अक्तूबर को मुंगेर आयेंगे सीएम नीतीश कुमार, मदर डेयरी प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास मुंगेर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 4 अक्तूबर को मुंगेर जिले के जमालपुर में मदर डेयरी प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डीएम निखिल धनराज ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें सीएम के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर को दुर्गा पूजा का विसर्जन होना है और 4 अक्तूबर को मुख्यमंत्री का आगमन संभावित है. इसे देखते हुए सभी अधिकारी जिनको जो दायित्व दिया गया वे अभी से ही अपने कार्य में लग जाएं. सीएम कार्यक्रम के दौरान मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, जीविका सहित अन्य विभागों को स्टाल लगाने का निर्देश दिया गया. दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर भीड़ को देखते हुए रूट निर्धारण अत्यंत जरूरी है. इसलिए इसे गंभीरता से लें. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जमालपुर स्थित बियाडा की जमीन पर उद्योग स्थापित करने तथा दुग्ध शीतक केंद्र के उद्घाटन के लिए भूमि पूजन करेंगे. साथ ही प्रगति यात्रा के दौरान घोषित वैसी योजनाएं जो पूर्ण हो गयी है उसका उद्घाटन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola