ePaper

गर्भवती ने मृत बच्चे को दिया जन्म, परिजनों ने चिकित्सा में लापरवाही का आरोप, हंगामा

Updated at : 05 Sep 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती ने मृत बच्चे को दिया जन्म, परिजनों ने चिकित्सा में लापरवाही का आरोप, हंगामा

गर्भवती महिला का इलाज डॉ विभूति कुमार विमल और एएनएम रागिनी कुमारी एवं सुरुचि कुमारी के देखरेख में प्रारंभ किया गया

विज्ञापन

सरायगढ़. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ भपटियाही में शुक्रवार को पिपराखुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 3 निवासी वीरेंद्र मुखिया की पत्नी विभा देवी को मृत बच्चे जन्म लेने को लेकर परिजनों ने काफी हंगामा किया. प्रसूता के भाई रंजीत कुमार और उसकी मां सुमित्रा देवी ने बताया कि गर्भवती विभा देवी को गुरुवार की रात करीब 2 बजे में पेट में दर्द होने लगा. इसके बाद शुक्रवार को सुबह करीब 4 बजे विभा देवी को बाइक पर बैठाकर सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया था. गर्भवती महिला का इलाज डॉ विभूति कुमार विमल और एएनएम रागिनी कुमारी एवं सुरुचि कुमारी के देखरेख में प्रारंभ किया गया. लगभग साढे 12 बजे गर्भवती महिला ने एक लड़के को जन्म दिया जो मृत अवस्था में था. परिजनों ने बताया कि डॉक्टर और एएनएम की लापरवाही के कारण प्रसूति के शिशु की मौत हुई है. परिजनों ने सीएचसी भपटियाही में लगभग 2 घंटे तक काफी हंगामा किया. इसके बाद भपटियाही थाना के एएसआई विनय कुमार ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया गया. इसके बाद परिजन अपने घर लौट गए. इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि प्रसूता महिला विभा देवी का डॉक्टर और एएनएम द्वारा इलाज किया गया. लेकिन प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया. परिजनों द्वारा बेवजह हंगामा किया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola