पॉलिटेक्निक : 250 छात्राओं को पोर्टल व जॉब की जानकारी
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, बेला में टीपीओ सेल के सौजन्य से श्रम संसाधन विभाग ने छात्राओं के लिए कार्यशाला आयोजित की. नियोजन पदाधिकारी श्वेता वशिष्ठ ने योजनाओं व अवर प्रादेशिक
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, बेला में टीपीओ सेल के सौजन्य से श्रम संसाधन विभाग ने छात्राओं के लिए कार्यशाला आयोजित की. नियोजन पदाधिकारी श्वेता वशिष्ठ ने योजनाओं व अवर प्रादेशिक नियोजनालय के बारे में बताया. बीएसडीएम सत्येन्द्र कुमार ने अंतिम वर्ष की छात्राओं को बिहार सरकार के पोर्टल पर उपलब्ध सीआइसी-एनसीएस निबंधन, जॉब कैंप, जॉब फेयर जैसी योजनाओं की विशेष जानकारी दी. कार्यशाला में 250 छात्राओं को पढ़ाई पूरी करने के बाद नियोजन प्राप्त करने के तरीके और इसमें श्रम संसाधन विभाग की भूमिका के बारे में बताया गया. कार्यक्रम में संस्थान के डॉ विनीत, डॉ प्रकाश सिंह, प्रो विभा सहित कई प्राध्यापक भी उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










