ePaper

Giridih News :पुलिस को देख भाग रहा युवक हिरासत में

Updated at : 25 Sep 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :पुलिस को देख भाग रहा युवक हिरासत में

Giridih News : दुर्गापूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. गुरुवार को नगर थाना पुलिस ने बस स्टैंड रोड स्थित पुराना जिला परिषद भवन में पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने भाग रहे एक युवक को पकड़ा.

विज्ञापन

दुर्गापूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पर्व के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. गुरुवार को नगर थाना पुलिस ने बस स्टैंड रोड स्थित पुराना जिला परिषद भवन में पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ युवक भागने लगे. दो-तीन युवक नाले में कूदकर झाड़ियों के रास्ते भाग लगे. पुलिस ने मौके से एक युवक को पीछा कर पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया. नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर की गई है. कहा कि पर्व के दौरान संदिग्ध पर नजर रखी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola