Giridih News: महादेव तालाब रोड से 50 खानाबदोशों को पुलिस ने हटाया

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 01 Sep 2025 12:26 AM

विज्ञापन

Giridih News: नगर थाना प्रभारी ने बताया कि खानाबदोश लोग किसी इलाके में अस्थायी कैंप बना लेते हैं और उसके बाद फेरी लगाने के बहाने विभिन्न मोहल्लों और गांवों में घूमते हैं. कई बार इसी दौरान वे घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. इसी वजह से पुलिस ने एहतियातन कदम उठाते हुए महादेव तालाब रोड से सभी खानाबदोशों को हटाया.

विज्ञापन

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब रोड में अस्थायी तंबू डालकर रह रहे लगभग 50 खानाबदोशों को पुलिस ने शनिवार की देर रात हटाया और उन्हें अपने-अपने घर लौट जाने का निर्देश दिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से देर रात इलाके में हलचल मच गयी. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि भारी संख्या में खानाबदोश परिवार महादेव तालाब रोड किनारे डेरा डाले हुए है. इसी सूचना पर नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी.

दो लोगों को थाना लाकर पुलिस ने की पूछताछ

महादेव तालाब रोड पहुंची पुलिस ने सबसे पहले दो लोगों को थाना लाकर पूछताछ की और समझाया. इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और वहां डेरा डाले सभी परिवारों को अपने-अपने घरों को लौटने का निर्देश दिया. नगर थाना प्रभारी ने बताया कि खानाबदोश लोग किसी इलाके में अस्थायी कैंप बना लेते हैं और उसके बाद फेरी लगाने के बहाने विभिन्न मोहल्लों और गांवों में घूमते हैं. कई बार इसी दौरान वे घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. इसी वजह से पुलिस ने एहतियातन कदम उठाते हुए महादेव तालाब रोड से सभी खानाबदोशों को हटाया.

पुलिस ने एहतियातन उठाया कदम

पूछताछ में पता चला कि यह सभी लोग यूपी से सपरिवार गिरिडीह पहुंचे थे. यहां वे रोज़ी-रोटी के लिए फेरी का काम करना चाहते थे, पर सूचना मिली तो पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए कदम उठाया. लोगों का कहना है कि अचानक बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का डेरा जमाना इलाके की सुरक्षा के लिहाज से चिंता की बात थी. लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में शहर में छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. ऐसे में इस तरह की कार्रवाई जरूरी थी. थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में बाहरी लोगों की गतिविधियों पर लगातार नज़र रखी जा रही है. खासकर समूह में आकर किसी इलाके में अस्थायी रूप से सपरिवार ठहरनेवालों की पहचान की जाएगी और पूछताछ के बाद ही उन्हें रहने दिया जायेगा. पुलिस का कहना है कि इस तरह की सख्ती से चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola