ePaper

Giridih News :पुलिस ने 1100 किलो जावा महुआ किया नष्ट

Updated at : 25 Sep 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :पुलिस ने 1100 किलो जावा महुआ किया नष्ट

Giridih News :घोड़थंभा ओपी अंतर्गत मकडीहा में गुरुवार को अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस छापेमारी की गयी. छापेमारी का नेतृत्व धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल और घोड़थंबा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल कर रहे थे.

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 55 डब्बों में भरे लगभग 1100 किलो जावा महुआ नष्ट कर दिया. छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गये. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा. बताया जाता है कि अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री स्थल प्लस टू उच्च विद्यालय कुबरी से महज दस मीटर की दूरी पर गो रहा था. यहां दिन-रात यहां शराबियों और मनचलों का जमावड़ा लगा रहता हैं, इससे विद्यालय के बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. मुखिया कांति देवी के अलावा रौशन कुमार, अर्जुन दास, नरेश कुमार, भुनेश्वर राम और ने बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola