पंचायत समिति की बैठक में कृषि ऋण और स्वास्थ्य योजनाओं की दी गयी जानकारी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विभिन्न विभागों की योजनाओं की हुई समीक्षा, उप प्रमुख ने सूचना नहीं मिलने पर जताया ऐतराज

विज्ञापन

गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड प्रमुख उर्सुला मरांडी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के दौरान बीडीओ ने कृषि ऋण योजना की जानकारी देते हुए कहा कि जानकारी के अभाव में कई किसान इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं. उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे सुयोग्य लाभुकों को चिन्हित कर उन्हें योजना से जोड़ने में सहयोग करें. स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वस्थ नारी सशक्तिकरण अभियान की जानकारी दी गयी. बताया गया कि इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच की जा रही है, साथ ही आभा कार्ड बनवाने का कार्य भी जारी है. वहीं पशुपालन विभाग ने पशुधन विकास योजना की जानकारी साझा की, जबकि आपूर्ति पदाधिकारी गौतम ठाकुर ने बताया कि विभाग को धोती, साड़ी एवं लुंगी प्राप्त हुए हैं, जिनका वितरण डीलरों के माध्यम से किया जाएगा. बैठक में कृषि, कल्याण, शिक्षा, श्रम, मनरेगा, आवास योजना सहित अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, अजय शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं विभागीय कर्मी उपस्थित रहे.

सूचना नहीं मिलने पर उप प्रमुख ने जताया ऐतराज

पोड़ैयाहाट उप प्रमुख सुमन भगत ने बैठक में भाग नहीं लिया. उन्होंने कहा कि बैठक की विधिवत सूचना उन्हें नहीं दी गयी थी, सिर्फ वाट्सएप के माध्यम से अचानक जानकारी दी गयी. उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2025 में अब तक पंचायत समिति सदस्यों को कोई राशि या मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है, जो चिंता का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola