फिट इंडिया योग महोत्सव में जुटे हजारों लाेग, सीखे योग के गुर

Updated at : 24 Feb 2025 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
फिट इंडिया योग महोत्सव में जुटे हजारों लाेग, सीखे योग के गुर

पटना. भारतीय खेल प्राधिकरण, पटना और बिहार योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में जेपी सेतु के पास रविवार को फिट इंडिया योग महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें हजारों

विज्ञापन

पटना. भारतीय खेल प्राधिकरण, पटना और बिहार योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में जेपी सेतु के पास रविवार को फिट इंडिया योग महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया और योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया. भारतीय खेल प्राधिकरण, पटना के प्रभारी सोमेश्वर राव चव्हाण ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ हुए इस महोत्सव में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, खेल प्रेमियों, स्वास्थ्य जागरूक नागरिकों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न आसनों और उनके लाभों की जानकारी दी गयी. भारतीय खेल प्राधिकरण के साईं के महानिदेशक सत्यजीत संस्कृत और अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट गोल्डी कुमारी, जो प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की विजेता हैं, इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन अजीत कुमार प्रांत प्रभारी (पतंजलि)के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में बिहार योगासन के अध्यक्ष चंद्रशेखर और सचिव रानी ने बताया कि योग वह प्रकाश है जो एक बार प्रज्वलित हो जाए तो कभी भी मंद नहीं होता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola