पेंशनर समाज शाखा के सचिव ने की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग

बड़हिया. पेंशनर समाज शाखा के सचिव राम नंदन सिंह ने पेंशनर समाज जाने वाले जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग नगर परिषद से की है. उन्होंने आवेदन में कहा
बड़हिया. पेंशनर समाज शाखा के सचिव राम नंदन सिंह ने पेंशनर समाज जाने वाले जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग नगर परिषद से की है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि नगर के वार्ड नंबर 14 स्थित मध्य विद्यालय नंबर दो, कमला नेहरू महाविद्यालय, प्राथमिक कन्या विद्यालय, लाल दासजी ठाकुरबाड़ी एवं पेंशनर समाज कार्यालय जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है. उन्होंने इसके लिए नगर परिषद बड़हिया कार्यालय को आवेदन जल्द ही जर्जर सड़क को मरम्मत करने को लेकर दिया है. नगर के वार्ड नंबर 14 में जगदंबा मंदिर पथ स्थित शनिदेव मंदिर से लेकर प्राथमिक कन्या विद्यालय जाने वाली सड़क में नल का निर्माण कार्य चल रहा है. जिससे सड़क जर्जर हो चुकी है. जिसके कारण आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ पेंशनर कार्यालय जाने वाले सभी सदस्य को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस रास्ते से प्रतिदिन विद्यालय व मंदिर जाने के लिए लोगों का आवागमन होता है. इस जर्जर सड़क को जल्द से जल्द मरम्मत कराया जाय. इस संबंध में नप कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार आर्य ने बताया कि नाला का निर्माण कार्य चल चल रहा है. उसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




