पछुआ की तेज रफ्तार ने बढ़ायी सर्दी
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. शहर में पछुआ की बढ़ती रफ्तार के कारण कनकनी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पछुआ की गति बढ़कर 11.2 किलोमीटर प्रति घंटे तक
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
शहर में पछुआ की बढ़ती रफ्तार के कारण कनकनी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पछुआ की गति बढ़कर 11.2 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गयी है. बीते दिनों यह 8.6 किलोमीटर प्रति घंटे थी. हवा मैदानी इलाकों में शुष्क व ठंडी हवा ला रही है. तापमान में भी बदलाव दर्ज किये गये हैं. यह ठंड के प्रभाव को बढ़ा रहे हैं. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम 9.6 सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है. रात के समय पारा सामान्य से काफी नीचे चला गया. दिन में तेज हवा चलने के कारण लोगों को दिनभर ठंड महसूस हुई. मौसम विशेषज्ञों ने आशंका जतायी है कि आने वाले दिनों में हवा की गति और तापमान का यह ट्रेंड जारी रह सकता है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










