Samastipur News:सर्दी-जुकाम के मरीजों की बढ रही संख्या

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:सर्दी-जुकाम के मरीजों की बढ रही संख्या

अनुमंडलीय अस्पताल में फिलवक्त मौसमी रोगियों की जबरदस्त भीड़ चल रही है.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल में फिलवक्त मौसमी रोगियों की जबरदस्त भीड़ चल रही है. ओपीडी में ऑन ड्यूटी चिकित्सकों में डॉ शशिभूषण कुमार, डॉ आनंद कुमार एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ लिली कुमारी ने बताया कि खासकर महिलाओं में फिलहाल मौसम के प्रभाव से पीरियड संबंधी रोगों का प्रचलन बढ़ा हुआ है. महिलाओं के शरीर में थकान, बदन में दर्द के मरीज अधिक आ रहे हैं. वहीं शशि भूषण कुमार ने कहा कि सर्दी- खांसी आदि के रोगी ज्यादातर अस्पताल आ रहे हैं. डॉ आनंद कुमार ने भी कहा कि मुख्य रूप से बच्चों में वायरल फीवर की ज्यादा शिकायत आ रही है. मरीजों को देखने के बाद आवश्यकतानुसार उपलब्ध सभी दवाओं की आपूर्ति की जा रही है. फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले की सुरक्षा फिलहाल दवा काउंटर में उपलब्ध है. अस्पताल के आउटडोर सहित इमरजेंसी वार्ड एवं प्रसूति वार्डों का प्रतिदिन मॉनिटरिंग स्वयं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola