ePaper

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Updated at : 25 Sep 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

बैकुंठपुर/सासामुसा. बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी.

विज्ञापन

बैकुंठपुर/सासामुसा. बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी. कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पूर्व डीआइजी राम नारायण सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने भारतीयता की रक्षा और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया. उधर, कुचायकोट के विभिन्न गांवों मं जयंती मनायी गयी. जिला सह मंत्री चंदन तिवारी ने बताया कि सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण, जनसंपर्क और स्वच्छता अभियान चलाया. दोनों जगहों पर कार्यक्रम में भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, अवधेश सिंदुरिया, मंडल अध्यक्ष रमेश मांझी, रामप्रवेश कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola