जन जीवक संघ के प्रशिक्षण शिविर सह-श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
जन जीवक संघ के प्रशिक्षण शिविर सह-श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

NAWADA NEWS.जन जीवक संघ ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ राजीव मिश्रा शास्त्री की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. यह शिविर जिले के साईं नाथ हॉस्पिटल में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

नवादा कार्यालय.

जन जीवक संघ ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ राजीव मिश्रा शास्त्री की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. यह शिविर जिले के साईं नाथ हॉस्पिटल में आयोजित किया गया. जिसमें में सभी जनजीवक संघ के सदस्यों ने प्रशिक्षण लिया. इस दौरान जनजीवक संघ के सक्रिय सदस्य उपेंद्र कुमार राजवंशी के पिछले महीने 23 अगस्त को स्वर्गवास हो गया था. इस दौरान सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान सभी सदस्यों ने स्वर्गवासी सदस्य को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान अजित कुमार, अजय मिश्रा, प्रयाग प्रसाद, कमलेश प्रसाद, विकास कुमार, रुपेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola