ePaper

फुलवरिया व मांझा में अधिकारियों-कर्मियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Updated at : 25 Sep 2025 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
फुलवरिया व मांझा में अधिकारियों-कर्मियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

फुलवरिया/मांझा. गुरुवार को फुलवरिया और मांझा प्रखंड मुख्यालयों में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025’ की शुरुआत अधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर की.

विज्ञापन

फुलवरिया/मांझा. गुरुवार को फुलवरिया और मांझा प्रखंड मुख्यालयों में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025’ की शुरुआत अधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर की. फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ पूजा कुमारी, सीओ वीरबल वरुण कुमार, बीपीआरओ सुमी प्रिया एवं स्वच्छता समन्वयक स्मिता कुमारी ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इस दौरान मुख्यालय से सटीं सड़कों की सफाई की गयी. स्वच्छता समन्वयक ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत 2025-26 तक सभी गांवों को खुले में शौच से मुक्त और ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन से युक्त करना लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्वच्छता अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ‘‘स्वच्छोत्सव’’ थीम पर मनाया जा रहा है, जिसमें ‘‘एक घंटा, एक दिन, एक साथ’’ श्रमदान की अवधारणा लागू की गयी है. इसी क्रम में मांझा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सीओ मुन्ना कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इसमें अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ऋषिकेश राज, स्वच्छता समन्वयक कमल कुमार गुप्ता, स्थानीय मुखियापति किताबुद्दीन गद्दी सहित कई लोग उपस्थित रहे. अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने अपील की कि लोग अपने आस-पास की साफ-सफाई पर ध्यान दें और कचरा निस्तारण में सहयोग करें. अभियान में बड़ी संख्या में कर्मी जुटे और गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola