नशा मुक्ति रथ को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा नशा से कई बीमीरी से ग्रसित हो रहे हैं लोग

Updated at : 22 Feb 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
नशा मुक्ति रथ को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा नशा से कई बीमीरी से ग्रसित हो रहे हैं लोग

बलुआ बाजार. छातापुर प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर शिवराम पंचायत के वार्ड नंबर 07 में शनिवार को सांसद दिलेश्वर कामैत ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति रथ को रवाना किया.

विज्ञापन

बलुआ बाजार. छातापुर प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर शिवराम पंचायत के वार्ड नंबर 07 में शनिवार को सांसद दिलेश्वर कामैत ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति रथ को रवाना किया. मौके पर सांसद ने कहा कि हरी दिखाकर आज इस नशा मुक्ति रथ को रवाना किया गया है. मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2016 में बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू की थी. नशा मुक्ति से हमेशा लोगों को दूर रहना चाहिए. नशा से लोग कई तरह के बीमारी के शिकार हो रहे हैं. उनका घर परिवार भी उजड़ रहा है. वीरपुर सेंटर इंचार्ज ब्रह्म कुमारी देवी ने बताया कि नशा मुक्ति रथ की शुरूआत भारत सरकार के सौजन्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बीच 04 मार्च 2023 को शुरुआत की गई थी. इस अभियान के तहत एक रथ की तैयारी की गई है. इस मौके पर पूर्व विधायक लखन ठाकुर, जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन मंडल, हृदयनगर पंचायत मुखिया संतोष मेहता, बलुआ मुखिया रामजी मंडल, प्रमोद साह, सोनी कुमारी, मुकेश कुमार, तनुकलाल मेहता, देवन पासवन, जियाराम पौद्दार, सुरेश पौद्दार, गोविंद मेहता, अंकित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola