नामांकन वापसी के बाद 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, चुनाव चिन्ह आवंटित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 10:42 PM
किसी भी प्रत्याशी ने नहीं लिये नाम वापस, तीन का हो चुका है नामांकन रद्द. पिछले लोकसभा चुनाव में 20 प्रत्याशी ने लड़ा था लोकसभा का चुनाव.
किसी भी प्रत्याशी ने नहीं लिये नाम वापस, तीन का हो चुका है नामांकन रद्द. पिछले लोकसभा चुनाव में 20 प्रत्याशी ने लड़ा था लोकसभा का चुनाव. प्रतिनिधि, खगड़िया नामांकन-पत्र वापसी की तिथि सोमवार को समाप्त हो गयी. नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया. 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. नामांकन वापस लेने का समाप्त हो जाने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अमित कुमार पाण्डेय ने चुनाव प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया. बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर 15 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा था. नामांकन पत्र की जांच के दौरान कमियां/खामियां पाए जाने के बाद तीन प्रत्याशी क्रमशः जालंधर कुमार, रामविनय सिंह व अच्युतानंद पासवान का पर्चा रद्द कर दिया. अब चुनाव मैदान में 12 उम्मीदवार क्रमशः इंडिया गठबंधन (सीपीएम) के उम्मीदवार संजय कुमार, एनडीए ( लोजपा आर) के उम्मीदवार राजेश वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी प्रियदर्शी दिनकर, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से अजय कुमार, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के चंद्र किशोर ठाकुर, हिन्दुस्तान पिपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक के कंचनमाला, बहुजन समाज पार्टी के डॉ रवि कुमार, आदर्श मिथिला पार्टी के आसिफ इमाम, निर्दलीय सोनू कुमार, दीनानाथ चंद्रवंशी, राष्ट्रीय जन कल्याण पार्टी के पिंकेश कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी रुपम देवी हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में 20 प्रत्याशी थे मैदान में पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार के लोकसभा चुनाव में कम प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है तथा कम प्रत्याशी है. चुनावी मैदान में. जानकारी के मुताबिक 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दल के प्रत्याशी सहित कुल 26 अभ्यर्थियों ने 25-खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा भरा था. स्कूटनी के दौरान छह प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द हुआ था. पिछले लोकसभा चुनाव में भी एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया था. बता दें कि साल 2019 में 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे,वहीं इस बार 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










