Dhanbad News : गजलीटांड़ खदान हादसे में शहीद श्रमिकों को नम आंखों से दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : गजलीटांड़ खदान हादसे में शहीद श्रमिकों को नम आंखों से दी गयी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

Dhanbad News : गजलीटांड़ हादसे की 30वीं बरसी पर शहीद स्मारक गजलीटांड में सादे समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना की गयी. उसके बाद शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला दिन भर चलता रहा. सभी 64 श्रमिकों के लिए दो मिनट मौन रखा गया. परिजनों ने आकर वेदी पर माल्यार्पण किया. सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने माल्यार्पण के बाद कहा कि गजलीटांड़ हादसे के शिकार 64 श्रमिकों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है. इस घटना से सबक लेते हुए सुरक्षा मामलों पर हमें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. कभी कोई घटना भूल से भी घटित न हो, इसके लिए लगातार योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है. बोले : सभी क्षेत्र के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अवैध उत्खनन स्थल की तुरंत भराई करायें. श्रद्धांजलि के बाद विधायक मथुरा प्रसाद महतो व शत्रुघ्न महतो ने पौधरोपण किया.

इन प्रमुख लोगों ने किया माल्यार्पण

श्रद्धांजलि देने वालों में सीवीओ अमन राज, डीटीओपी संजय सिंह, सुरेंद्र भूषण, जीएम राजकुमार अग्रवाल, एजीएम एमके पांडेय, एपीएम अशोक कुमार, उमंग ठक्कर, राणा एसके सिंह, रितेश रंजन, विजय कुमार झा, अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार, एके झा, छोटू सिंह, हलधर महतो, गौतम मंडल, सच्चिदानंद सिंह, शकील अहमद, महेश पासवान, मनोज सिंह, भगवान सिंह, मंटू सिंह, बसंत महतो, मनोज महतो, दीपक रवानी, प्रदीप महतो, शिवप्रसाद महतो, आरके तिवारी, हुलास यादव, यूसुफ अंसारी, कुंज सिंह, उज्ज्वल सिंह, सतीश सिंह, जीतेश रजवार , सोनू श्रीवास्तव, उमेश ऋषि, श्रीकांत सिंह, रामबचन पासवान, रघुनंदन पांडेय, अमरेश चौधरी, संतोष सिंह, राजू सिंह, नवनीत सिंह, जयराम यादव, संतोष मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, सुमित महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola