Samastipur: रोसड़ा मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार का विधायक ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत रोसड़ा रेलवे पुल के बूढ़ी गंडक किनारे स्थित मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया.
रोसड़ा . मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत रोसड़ा रेलवे पुल के बूढ़ी गंडक किनारे स्थित मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया. इस पर कुल 14 लाख 99 हजार 3 सौ रुपये खर्च किये गये. स्थानीय विधायक वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को इसका उद्घाटन किया. मुक्तिधाम समिति के संरक्षक फूलेन्द्र कुमार सिंह आंसू, सचिव मुरारी प्रसाद सिंह, रामेश्वर पूर्वे, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष नूनू प्रसाद झा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, नगर अध्यक्ष महेश कुमार मालू, कौशल प्रसाद सिंह, विकास कुमार सिंह, नवनीश झा, ओमश्री, किशन कुमार उपस्थित थे. मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के अदलपुर व हजरतपुर में गुरुवार को विधायक राजेश कुमार सिंह ने पुल व सड़क का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत इन दोनों जगहों पर पुल व सड़क निर्माण कार्य पर करीब 8 करोड़ की प्राक्कलित राशि खर्च की जायेगी. इस मौके पर बैजू राय, मंटू चौधरी, सुनील चौधरी, राज कुमार पाल, सुधीर सिंह, लालबाबू पासवान, अनिल कुमार, मदन राय, संतोष पासवान, प्रवीण चक्रवर्ती, रवीश कुमार सिंह, अविनाश यादव, लोहा सिंह, दिलीप पासवान, धर्मेंद्र पोद्दार, गरीबन राय, कौशल्या देवी, विमला देवी, सुधा देवी, ललिता देवी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




