मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन, हथियार बनाते बेटा गिरफ्तार, पिता फरार

Updated:
विज्ञापन
मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन, हथियार बनाते बेटा गिरफ्तार, पिता फरार

गृहस्वामी के पुत्र मो. इबरार को हथियार बनाते गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

4 अर्धनिर्मित पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस के साथ हथियार बनाने का उपकरण बरामद मुंगेर मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार को मर्जापुर बरदह गांव में छापेमारी कर एक घर में संचालित मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया. जहां से हथियार बनाते मो इबरार को गिरफ्तार किया. जबकि उसके पिता सहित एक अन्य वहां से भागने में सफल रहा. मौके पर पुलिस ने अर्धनिर्मित पिस्टल, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया. बताया जाता है कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह को सूचना मिली कि मिर्जापुर बरदह निवासी मो. जियाउद्दीन अपने घर में मिनीगन फैक्टरी संचालित कर हथियार का निर्माण कर रहा है. पुलिस ने तत्काल वहां छापेमारी कर एक मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया. मौके पर से पुलिस ने 4 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, 1 बेस मशीन, 1 ड्रील मशीन सहित हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है. पुलिस ने मौके पर से गृहस्वामी के पुत्र मो. इबरार को हथियार बनाते गिरफ्तार किया. जबकि उसका पिता मो. जियाउद्दीन एवं एक अन्य वहां से भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार इबरार ने पूछताछ में बताया कि भागने वालों में उसके पिता मो जियाउद्दीन और एक अन्य मो छोटू था. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार मो जिलाउद्दीन हथियार बनाने का काम करता है और पूर्व में भी मिनीगन फैक्टरी संचालन मामले में गिरफ्तार को लेकर जेल गया था. उन्होंने बताया कि इस मामले में पिता, पुत्र सहित तीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार इबरार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola