ePaper

मानवता के प्रति पैगंबर के योगदान का सम्मान है मिलादुन्नबी : मिथिलेश

Updated at : 05 Sep 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
मानवता के प्रति पैगंबर के योगदान का सम्मान है मिलादुन्नबी : मिथिलेश

मानवता के प्रति पैगंबर के योगदान का सम्मान है मिलादुन्नबी : मिथिलेश

विज्ञापन

गढ़वा. जिला मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान में आयोजित जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जश्न की खुशियों और लोगों की दुआओं में पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए. मौके पर उन्होंने लोगों को ईद मिलाद-उन-नबी की बधाई दी. लोगों ने मिथिलेश ठाकुर का पगड़ी बांधकर स्वागत किया. पूर्व मंत्री ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. जो इस्लाम के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. पैगंबर मुहम्मद के जीवन, शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं. उन्हांने कहा कि यह दिन पैगंबर मुहम्मद के जन्म का प्रतीक है. जिन्हें इस्लाम में अंतिम नबी माना जाता है. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम, सचिव शरीफ अंसारी, तनवीर आलम, मकबूल आलम, छोटू सिंह खरवार, मदनी खान, नईम सिद्धिकी, नासिर खान, नेजाम खान, अब्दुल खालिद कुरैशी, शादाब खान, वसीम खान, साबिर सिद्धिकी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola